Howdy modi कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे मोदी।

"Howdy modi"कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे मोदी।

       

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 दिनों के लिए अमेरिका यात्रा पर हैं। जहां उन्हें हॉउडी मोदी कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करना है। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मौजूद रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय अमेरिकी समुदाय के कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमेरिका के इतिहास में पहली बार दो बड़े लोकतांत्रिक देश के पीएम और राष्ट्रपति एक साथ मंच को साझा करेंगे।यह अमेरिका और भारत के रिश्तो में मजबूती को दर्शाता है।

 ह्यूस्टन (टैक्सास)NRG football stadium

Howdy modi कार्यक्रम को टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन नामक शहर के NRG फुटबॉल स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमेरिकी मूल के भारतीय नागरिक जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। इस 3 घंटे के कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत लोकगीत और नृत्य पेश की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वागत में गुजरात के पारंपरिक नृत्य "डांडिया" की भी तैयारी की गई है।एक रिपोर्ट के मुताबिक हाउडी मोदी कार्यक्रम में रविवार को लगभग 50,000 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
 "Howdy modi"समारोह से पहले Houston में 200 कार की रैली निकाली गई।

"Howdy modi"कार्यक्रम को एक गैर सरकारी संगठन टैक्सास इंडिया फोरम ने समारोह का आयोजन किया है।

 Howdy modi का मतलब?

दरअसल दक्षिण पश्चिम अमेरिका में Howdy शब्द का यूज अभिवादन में किया जाता है और अंग्रेजी में इसको how do you do उच्चारण किया जाता है जिसका मतलब होता है आप कैसे हो। और यहां "Howdy modi"का मतलब आप कैसे हो मोदी जी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ